बिडोली पेयजल योजना को दिए 30 लाख

Spread the love

-दो दिवसीय मंडाण वार्षिकोत्सव का सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज
-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बिडोली पेयजल योजना को धनराशि देने के साथ बांटी घसियारी किट
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय इंटर कालेज जगतेश्वर मैदान में आयोजित दो दिवसीय मंडाण वार्षिकोत्सव का सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। स्कूलों के भवन और सौदर्यीकरण, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से लेकर सड़क से जुड़ी समस्याओं का हल किया गया है। इस दौरान उन्होंने बिडोली पेयजल योजना के लिए 30 लाख की धनराशि देने सहित घसियारी किट भी वितरित की।
इस मौके पर सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कालेज ग्वालखुड़ा के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। छात्र-छात्राओ ने फिल्मी गढ़वाली गीतों से समां बांधा। गढ़वाली कलाकारों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी और संचालन प्रवक्ता रजनीश सेमवाल ने किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकत्र्ता सुरेन्द्र नौटियाल, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष वचन सिंह रावत, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ऊषा देवी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक ,महिला मंगल दल सैंजी, बुरांसी, ग्वालखुड़ा ,कुल्याणी, धुलेत, सकन्याणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *