साइबर ठगी के चार मामलों में 30 हजार रुपये बरामद हुए

Spread the love

हल्द्वानी। साइबर क्राइम सैल ने नैनीताल जिले में साइबर ठगी के चार मामलों में 29 हजार 946 रुपये बरामद किए हैं। इसमें हरीश सिंह महरा थाना क्षेत्र मुखानी के 18344 रुपये, लोकेन्द्र सिंह बोरा थाना हल्द्वानी के 4978 रुपये, शिखा सोलोमोन थाना क्षेत्र तल्लीताल के 4835 रुपये और भास्कर नेगी थाना क्षेत्र लालकुआं के 1789 रुपये लौटाए। टीम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मलिक, दरोगा जोगा सिंह, सिपाही राजेश बिष्ट, पंकज शाही, उमेश सती, अरविंद बिष्ट शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *