चामी फाल विकसित करने को 35 लाख का प्रस्ताव तैयार

Spread the love

 

नई टिहरी। र्केपटी फाल की तर्ज पर पर्यटन विभाग ने यहां से पांच किमी की दूरी पर स्थित चामी वाटर फाल को विकसित करने का निर्णय लिया है। जल्द यहां पर भी पर्यटकों को वाटर फाल का आनंद लेने का मौका मिलेगा। यहां पर पर्यटकों के लिए सुविधा जुटाने का काम पर्यटन विभाग ने शुरू किया है। जिसके लिए पर्यटन विभाग की निर्माण इकाई की मदद से 35 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जनपद के पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि र्केपटी फाल से 5 किमी दूरी पर स्थित चामी वाटर फाल को विकसित करने का काम जल्द शुरू होगा। यहां पर भी पर्यटकों को र्केपटी फाल की तरह मूलभूत सुविधायें देने का काम जल्दी ही शुरू किया जायेगा। चामी फाल पर भी पर्यटक आकर प्रातिक नजारों का आनंद उठाने के साथ ही यहां पिकनिक मनाने के साथ ही घूमने-फिरने का प्लान कर सकते हैं। शुरुआती तौर पर वाटर फाल का मुआयना कर यहां के लिए निर्माण इकाई की मदद से 35 लाख का प्रस्ताव मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के लिए बनाया गया है। जल्दी ही इस वाटर फाल को विकसित करने का काम होगा। जिससे जनपद में र्केपटी फाल की तर्ज पर एक ओर डेस्टिनेशन पर्यटकों को मिलेगा। जिससे पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही प्रातिक नजारों से भरपूर चामी फाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *