रोजगार महोत्सव में 38 अभ्यर्थी चयनित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आईटीआई परिसर में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर 152 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। महोत्सव में पहुंची ऑटोमोबाइल व सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में रोजगार के लिए अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। सेवा योजना अधिकारी मुकेश पयाल ने बताया कि 8 कंपनियां महोत्सव में मौजूद रहीं जबकि 3 कंपनियों ने ऑनलाइन माध्यम से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। उन्होंने कहा कि 152 अभ्यर्थियों में से 38 अभ्यर्थियों को अलग-लग कंपनियों की ओर से शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी उत्तम कुमार, मेधा फाउंडेशन की ओर से मेघा व आईटीआई के कर्मचारियों ने योगदान दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *