पौड़ी गढ़वाल में 40 हजार 5 सौ 96 लोगों ने किया कोविड नियमों का उल्लंघन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
पौड़ी पुलिस ने विगत पांच माह में बिना मास्क पहने, सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वाले 40 हजार 5 सौ 96 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जबकि कोविड कफ्र्यू का उल्लघंन करने वाले 30 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए पौड़ी पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही भी कर रही है। एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन न करने पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम, व महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। विगत 5 माह में कुल 25 अभियोग 30 व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत किये गये। सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेसिंग पालन न करने वाले 40, 596 व्यक्तियों का चालान कर 66,932 रूपये का राजस्व वसूला गया। जबकि मास्क चालान के साथ वितरित किये। जनपद पुलिस द्वारा बुजुर्ग, बच्चों, असहाय व मजदूरों को 74,800 रूपये के मास्क नि:शुल्क वितरित किये गये। बाजारों में अनावश्यक रूप से घूमने वालों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 1,665 व्यक्तियों का चालान किया गया। जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा विगत 5 माह में यातायात नियमो का पालन न करने वाले 11,137 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 290 वाहन चालको के वाहन सीज किये गये। एसएसपी पी. रेणुका देवी ने जनता से सरकार द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन/कफ्र्यू का पालन करने, घर से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाजार में अनावश्यक घूमने तथा सामजिक दूरी का पालन न करने पर पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *