पटाखे से 42 लोग झुलसे

Spread the love

दीपावली पर्व पर पटाखे जलाने के दौरान 42 लोग झुलस गए। पूरी रात अस्पताल में झुलसने के बाद उपचार करवाने वाले लोगों को आना-जाना बना रहा। हालांकि अधिकांश लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
दीवाली पर्व को लेकर बेस अस्पताल बर्निंग मामलों को लेकर अलर्ट पर रहा। देर रात तक अस्पताल में पटाखों से जलने वाले पहुंचते रहे। हालांकि, अधिकांश लोगों को चिकित्सकों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी थी। लेकिन, एक गंभीर रूप से जले ग्राम मोर गांव निवासी राहुल नेगी को उपचार के लिए बेस अस्पताल में ही भर्ती किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *