दीपावली की रात धान की पराली में लगी आग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: दीपावली की रात नंदपुर क्षेत्र में धान की पराली पर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। दमकल टीम को सूचना मिली कि नंदपुर क्षेत्र में खेत में काटकर रखी धान की पराली पर आग लग गई है। दमकल अधिकारी सुरेंश चंद्र ने बताया कि दीपावली त्योहार को लेकर दमकल विभाग पूरी रात अलर्ट पर रहा। मौके पर पहुंची टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *