20 छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Spread the love

कर्णप्रयाग। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैरोली में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 20 छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। डॉ. हिमांशु डिमरी ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, ज्वर आदि ऋतु संबंधी विकारों में खान-पान, योग और प्राणायाम को नित्य प्रति करने की सलाह दी। साथ ही विश्व मच्छर दिवस पर विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू आदि व्याधियों से बचाव के लिए गांव और मोहल्लों में सफाई और गंदा पानी इकट्ठा नहीं करने को कहा। इस मौके पर फार्मेसी अधिकारी संयोग कुमार, योग अनुदेशक सतेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक जीतपाल, ग्राम प्रधान सुशील गैरोला, वंदना गैरोला, उर्मिला देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *