बूगी-बूगी के फाईनल राउंड हेतु 45 प्रतिभागियों का चयन

Spread the love

नई टिहरी। प्रेस क्लब में डांस प्रतियोगिता बूगी-बूगी शो का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 45 प्रतिभागियों फाईनल राउंड के लिए सेलेक्शन किया गया। फाइनल मुकाबला 16 अक्तूबर करवाया जायेगा। बूगी-बूगी शो के आयोजकों में ज्योति डोभाल, कुलदीप पंवार और नरेश बेलवाल ने बताया कि फाइनल राउंड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभाग को क्रमशरू 11 हजार, 51 सौ और 35 सौ का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। इसके साथ ही इन विजेता प्रतिभागियों को गढ़वाली एल्बम में काम करने का मौका भी दिया जायेगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये प्रतिभागियों के साथ ही बाहर से आये प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शांति प्रसाद भट्ट, देवेंद्र नौडियाल, हैरी नेगी आदि मौजूद रहे। चाईनीज फिल्मों के एक्टर देव रतूड़ी के प्रतिनिधि के तौर पर अखिल रतूड़ी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जजों के तौर पर मुकेश शर्मा, विजय भारती, रविं गुसाईं आदि शामिल रहे। फाइनल में पहुंचे प्रतिभागियों मे मनीषा नेगी, जिया, शिल्पा, मोनिका, आशीष, ऐनी, काजल, नेहा, अनुष्का, कल्पना, सुभाष, कविता, आयुषी, शेखर, प्रज्ञा, शिवानी आदि ने शो को बेहतर बताते हुए कहा कि प्रतियोगिता में उन्हें मजा आया और यहां सीखने को बहुत कुछ मिला। लंबे समय बाद किसी पहाड़ी स्टेशन पर इस तरह के आयोजन से युवाओं व बच्चों में खासा रोमांच रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *