बिग ब्रेकिंग

नफरत फैलाने वाले 10 यू-ट्यूब चैनलों के 45 वीडियो ब्लाक, एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा बार देखे गए

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ल्वनज्नइम को 10 ल्वनज्नइम चौनलों से 45 ल्वनज्नइम वीडियो को ब्लाक करने का निर्देश दिया है। इन वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा गया था।
अधिकारियों ने कहा, सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 के प्रावधानों के तहत 23 सितंबर को संबंधित वीडियो को ब्लाक करने के आदेश जारी किए गए थे। अवरुद्घ वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा गया था।
मंत्रालय ने आगे दावा किया कि इन वीडियो की सामग्री में देश में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने के इरादे से फर्जी समाचार और फर्जी वीडियो शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा, वीडियो में सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करने और देश में सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने की क्षमता पाई गई थी। जिन वीडियो को ब्लाक किया गया है, उनमें अग्निपथ योजना, भारतीय सशस्त्र बलों, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र, कश्मीर आदि के बारे में गलत जानकारी शामिल है। कुछ वीडियो में भारतीय क्षेत्र के बाहर जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों के साथ भारत की गलत बाहरी सीमाओं को दर्शाया गया है।
अधिकारियों ने कहा, मंत्रालय द्वारा अवरुद्घ सामग्री को भारत की संप्रभुता और अखंडता, राज्य की सुरक्षा, विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों और देश में सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक पाया गया था। इस पर सामग्री को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के दायरे में शामिल किया गया था। भारत सरकार भारत की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए प्रतिबद्घ है।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, श्मंत्रालय ने देश के खिलाफ जहर उगलने, गलत सूचना के माध्यम से मित्र देशों के साथ संबंधों को तोड़ने के प्रयास के लिए 10 यूट्यूब चौनलों को प्रतिबंधित और निलंबित कर दिया है। यह पहले भी राष्ट्रहित में किया गया है। भविष्य में भी ऐसा किया जाएगा।श्
यह पहली बार नहीं है जब केंद्र सरकार ने भारत विरोधी सामग्री पर प्रतिबंध लगाया है। भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप में अब तक 102 यूट्यूब चौनल चार फेसबुक पेज, पांच ट्विटर अकाउंट और तीन इंस्टाग्राम अकाउंट को भी ब्लाक कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!