कनौरी में शर्ट सर्किट से 5 एकड़ गन्ने की फसल जली

Spread the love

काशीपुर। गांव कनौरी में बुधवार को शर्ट सर्किट से 5 एकड़ गन्ने के खेतों में आग लग गई। आग लगने से किसानों की फसल जल गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गांव कनौरी में तसदुक हुसैन, अफसर अली, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद हनीफ और अबरार हुसैन का खेत स्थित हैं। जहां खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में अचानक शर्ट सर्किट हो गया। इससे आग की चिंगारी गन्ने के खेत में गिर गई। इससे खेत में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया तथा अन्य खेतों में भी पहुंच गई। इसके चलते करीब 5 एकड़ खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान खेत स्वामियों ने बताया कि गन्ने के खेत में आग लगने से करीब 1 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है। वहीं तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। इसका स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *