पनडुब्बी की गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में नेवी कमांडर समेत 5 को किया गिरफ्तार

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। सीबीआई ने भारतीय नौसेना की किलो क्लास पनडुब्बी की गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में एक नेवी कमांडर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी मुंबई में हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सीबीआई ने पिछले महीने एक सीक्रेट अपरेशन की शुरुआत की थी जिसमें नौसेना के दो रिटायर्ड कर्मियों और अधिकारियों के अलावा और कई लोगों को हिरासत में लिया गया था।
एंजेसी के अधिकारियों ने बताया है कि इस मामले में सीबीआई ने अब तक दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद सहित कुल 19 स्थानों पर तलाशी ली है, जहां से जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ-साथ डिजिटल रूप में सबूत हाथ लगे हैं। मामले की जांच अभी चल रही है।
आरोप है कि कमांडर ने कथित तौर पर दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ किलो क्लास श्रेणी की पनडुब्बी की चल रही आधुनिकीकरण परियोजना के बारे में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की थी। अधिकारी ने कहा कि एजेंसी की एंटी करप्शन यूनिट, जो कि संवेदनशील और भ्रष्टाचार के हाई प्रोफाइल मामलों को देखती है, को इस संबंध में जानकारी लीक होने का पता लगाने का काम दिया गया था। जिसके बाद इस अपरेशन की शुरुआत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *