पुल निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा

Spread the love

हल्द्वानी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को ओखलकांडा ब्लक के साल गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने साल नदी पर पुल निर्माण की मांग की। इस पर विधायक ने पुल निर्माण के लिए पांच लाख की धनराशि देने की घोषणा की। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान प्रधान राजीव कुमार, पूनम आर्य, पवन देव, आशा आर्य, हेम आर्य, राजेंद्र प्रसाद, नंदन, दीवान राम, प्रमोद कुमार आदि मौजूद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *