काठागोदाम में बाइक दुर्घटना में युवक की हुई मौत

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में हुई बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। यह खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस के मुताबिक दीपक पलड़िया (34) पुत्र ईश्वरी दत्त पलड़िया निवासी चौक बसूतिया जंतवाल गांव, काठगोदाम में रहता था। पूछताछ में सामने आया है कि सोमवार रात 10रू30 बजे दीपक हल्द्वानी से बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकला था। इसकी सूचना दीपक ने परिजनों को फोन से दी थी। देर रात भीमताल तिराहे से करीब 400 मीटर आगे दीपक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। डिवाइडर नहीं होने से बाइक गधेरे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गधेरे में पड़े पत्थरों से टकराने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, परिजन रात भर दीपक का इंतजार करते रहे। सुबह दीपक की ढूंढ़खोज की गई तो वह सड़क किनारे पड़ा मिला। मामले की जानकारी मिलते ही एसओ प्रमोद पाठक और चौकी प्रभारी फिरोज खान मौके पर पहुंच गए। दीपक को बेस अस्पताल लाया गया, जहां डक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *