5 शूटर्स ने नॉर्थ जोन प्री-नेशनल्स के लिए किया क्वालिफाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : अगस्त 2024 में स्थापित गढ़वाल राइफल्स शूटिंग क्लब के युवा निशानेबाजों ने 24वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए क्षेत्र और गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर का नाम रोशन किया है। लैंसडौन के इन उभरते हुए शूटर्स ने एयर पिस्टल इवेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल सात में से पांच क्वालिफिकेशन हासिल कर नॉर्थ जोन प्री-नेशनल्स में अपनी जगह पक्की कर ली है।


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शूटर्स में खुशी माजर भक्त दर्शन गवर्नमेंट पीजी कॉलेज जयहरीखाल, स्कोर 343/400, मास्टर ऋषभ चौहान 11वीं कक्षा, एपीएस लैंसडाउन, स्कोर- 340/400, एनी माजर, 9वीं कक्षा, केवीएस लैंसडाउन, स्कोर: 338/400, मास्टर कुणाल रावत, 7वीं कक्षा, एपीएस हेमपुर, स्कोर: 333/400, मास्टर नवनीत सिंह, 10वीं कक्षा, केवीएस लैंसडाउन, स्कोर: 313/400 शामिल रहे। इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी सफल युवा अचीवर्स, अभिभावकों और क्लब के मुख्य कोच सूबेदार अनिल सिंह को व्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी विशिष्ट सेवा मेडल कमान्डेंट गढ़वाल राइफल्स रेजिमेन्टल सेन्टर ने शुभकामनाएं दी। उन्होेंने उम्मीद जताई है कि ये युवा आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से गढ़वाल राइफल्स शूटिंग क्लब और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *