स्वास्थ्य शिविर का 52 लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में टीसीएम पद्घति पर आधारित एक चैकअप कैम्प लगाया गया। जिसका 52 लोगों ने लाभ उठाया।
नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित कैम्प का शुभारम्भ डॉ. संजय राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि टीसीएम पद्घति से लाइलाज बीमारियों का ना केवल पता लगाया जा सकता है, बल्कि इलाज भी सम्भव है। जिसका कोई साइड इफेक्ट नही है। क्लब के ट्रेनर वाईपी गिलरा ने कहा कि इस पद्घति से चैकअप कराने से हमको अपने शरीर में उत्पन्न बीमारी के बारे में पता चल जाता है। इस अवसर पर डॉ. संजय राजपूत व डॉ. अरुण त्यागी ने 52 मरीजों की जांच की और उन्हें इलाज के लिए उचित सलाह दी। कैम्प का संचालन संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, क्लब ट्रेनर वाईपी गिलरा, अमित अग्रवाल, सचिन गोयल, मनीष अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, डीपी सिंह, धमेन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र गोयल, गोपाल बंसल, रेखा माहेश्वरी, सीमा उपाध्याय, कान्ति चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *