पौड़ी जिले में 55 सड़के बंद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि ।
कोटद्वार: बीते शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से बंद हुई सड़कें रविवार को भी नहीं खुल सकी। रविवार को जिले की 55 सड़कें यातायात के लिए बंद रही। प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को जिले के राज्यमार्ग स्व.जगमोहन सिंह नेगी, अन्य जिला मार्ग पोखरीखेत-चोरकंडी-मासौ, ग्रामीण मोटरमार्ग कोलाखाल-जजेड़ी, ब्यासघाट-किंसूर, बिलकेदार-गौरीकोट, शंकुरपुर-बसेडी, गैंडखाल-आमसैंण, देवीखेत-डबोलीखाल, रैतपुर-कुणजोली, जुलडी-धारकोट, कांसखेत-असगढ़ आदि मोटरमार्ग बंद रहे। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने सभी मार्गों को जेसीबी व अन्य माध्यमों से खुलवाने के निर्देश दिए है। डीएम ने कहा कि जहां मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त है वहां पर वैकल्पिक मार्ग बनाकर यातायात दुरस्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *