6फरवरी को जिले में ऋण मेले लगाऐगा नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक

Spread the love

हल्द्वानी। सहकारिता विभाग और नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक द्वारा छह फरवरी को जिले में ऋण मेले लगाए जाएंगे। इस दौरान आठ ब्लाकों में दो हजार पात्र किसानों को दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत ऋण के तौर पर छह करोड़ से अधिक के चेक बांटे जाएंगे। नैनीताल डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के सभागार में मंगलवार को प्रबंधन की ओर से पत्रकार वार्ता की गई, जिसमें चेयरमैन राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के छोटे, सीमांत और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों को कृषि कार्य के लिए एक लाख रुपये व कृषि से संबंधित कार्यों (पशुपालन, जड़ी-बूटी, सुंगध पादप, दुग्ध व्यवसाय, मत्स्य, मुर्गी पालन, मशरूम, पुष्प उत्पादन, उद्यानिकी, कृषि प्रसंस्करण, कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती, बेमौसमी सब्जी उत्पादन, पाली हाउस) के लिए तीन लाख रुपये तक की धनराशि पर ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
बताया कि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से छह फरवरी को वृहद ऋण मेला लगाया जाएगा। सभी ब्लाकों में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा एक साथ वर्चुअल माध्यम से मेले का शुभारंभ किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में महाप्रबंधक पीसी दुम्का, जिला उप निबंधक बीएस मनराल, टीपी वर्मा, जीएस नपलच्याल, दीपक भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *