कोटद्वार-पौड़ी

60 लोगों को कांग्रेस सेवादल का सदस्य बनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को आयोजित होने वाले ध्वज वंंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वरी रावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्षा शकुन्तला चौहान, राजेंद्र रावत, आशा कंडारी, चंद्रकला देवी सहित ग्यारह लोगों को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।  इस दौरान कांग्रेस सेवादल द्वारा 60 लोगों को सदस्य बनाया गया।
खूनीबड़ पंचायत घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वरी रावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शकुन्तला चौहान, राजेन्द्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस सेवादल को देश को गुलामी की ओर ले जाने वाली ताकतोँ का पर्दाफाश कर देश को इस प्रकार की ताकतोँ से बचाना होगा। यदि देश की जनता अभी भी समय रहते नहीं चेती तो उनकी भावी पीढ़ी उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, उपाध्यक्ष तेजपाल पटवाल, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शकुन्तला चौहान, विमलेश नेगी, प्रीति सिंह, वीरेन्द्र रावत, श्रीधर बेदवाल, महेश शाह, प्रताप सिंह टम्टा, सुबलोक रावत, विनोद रावत, प्रेम सिंह पयाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!