साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में लौटाए 60 हजार रुपये

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जनपद पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में 60 हजार रुपये वापस लौटाए हैं। पुलिस ने आमजन से साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 27 फरवरी को पदमपुर सुखरो, कोटद्वार निवासी रविन्द्र सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिक कार्ड के माध्यम से उनसे 60 हजार रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साइबर सेल को सक्रिया किया। इस संबंध में पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार किया गया और पीड़ित के खाते में 60 हजार रुपये वापस कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *