बिग ब्रेकिंग

उत्तराखंड में कांग्रेस को मिला सरकार बनाने का गोल्डन चांस, पंजाब में चलेगा झाड़ू का जादू!

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे लेकिन सोमवार शाम को अंतिम चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए।एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। इसके अलावा किस राज्य में एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।
एग्जिट पोल्स के हिसाब से उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस को राज्य में 32-38 सीटें और भाजपा को 26-32 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एग्जिट पोल्स के हिसाब से बसपा यहां खाता भी नहीं खोल पाएगी। हालांकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राज्य में 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य (निर्दलीय) प्रत्याशियों को 3-7 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि राज्य में जादुई आंकड़ा 36 है।
उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल 2022 (403 सीटें)
उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में एग्जिट पोल के हिसाब से 228-244 सीटें भाजपा गठबंधन के खाते में जा रही हैं। वहीं सपा गठबंधन को 132-148, बसपा को 13-21 और कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 2-6 सीटें जा सकती हैं।
उत्तराखंड एग्जिट पोल 2022 (70 सीटें)
एग्जिट पोल्स के हिसाब से उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस को राज्य में 32-38 सीटें और भाजपा को 26-32 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एग्जिट पोल्स के हिसाब से बसपा यहां खाता भी नहीं खोल पाएगी। हालांकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राज्य में 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य (निर्दलीय) प्रत्याशियों को 3-7 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि राज्य में जादुई आंकड़ा 36 है।
पंजाब एग्जिट पोल 2022 (117 सीटें)
बात करें पंजाब की तो राज्य में एग्जिट पोल्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और कांग्रेस के हाथ से सत्ता जा सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस को 22-28, आप को 51-61, भाजपा गठबंधन को 7-13 और अकाली दल गठबंधन को 20-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 1-5 सीट जाती हुई दिखाई दे रही हैं।
मणिपुर एग्जिट पोल 2022 (60 सीटें)
मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, हालांकि वह सत्ता के जादुई आंकड़े से दूर है। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में भाजपा गठबंधन को 23-27 सीटें, कांग्रेस को 12-16 सीटें, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 10-14 सीटें और नगा पीपुल्स फंट्र (एनपीएफ) को 3-7 सीटें मिलती दिख रही हैं।
गोवा एग्जिट पोल 2022 (40 सीटें)
एग्जिट पोल में गोवा में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, राज्य में भाजपा को 13-17 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 12-16 सीटें, आम आदमी पार्टी को 1-5 सीटें और तृणमूल कांग्रेस गठबंधन को 5-9 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 0-2 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!