उत्तराखंड से विदाई लेने को मानसून तैयार

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ( के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 3 अक्टूबर को उत्तराखंड में मौसम सामान्यत: शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। फिलहाल 4 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
5-6 अक्टूबर से करवट ले सकता है मौसम
पूर्वानुमान के मुताबिक 5 अक्टूबर से उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। देहरादून समेत कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वहीं 6 अक्टूबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
देहरादून के साथ-साथ टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *