सफाईकर्मियों और युवाओं में मारपीट, तीन घायल

गौचर। औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विकास मेले में बृहस्पतिवार रात सफाई कर्मियों और कुछ युवाओं के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया जिसमें तीन स्वच्छता कर्मचारी चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक बाइक भी आगजनी का शिकार हो गई। विवाद सफाई कर्मियों के आवासीय घरों के सामने वाहनों की पार्किंग को लेकर बढ़ा था। स्वच्छता कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष उदेश पाल ने बताया कि हमलावर युवकों ने तीन लोगों को चोटिल किया। इस घटना के बाद स्वच्छता कर्मचारियों ने पुलिस चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शुक्रवार दोपहर तक स्वच्छता अभियान का बहिष्कार भी किया। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसांई सहित अन्य अधिकारियों आदि ने बताया कि आपसी सुलह से यह मामला शांत हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली। आपसी सुलह के कारण कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *