बिग ब्रेकिंग

वोटों में नहीं बदला किसानों का गुस्सा?

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

लखनऊ , एजेंसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे तो 10 मार्च को घोषित होंगे, लेकिन फिलहाल अधिकतर ओपिनियन पोल में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनती दिख रही है। एबीपी न्यूज सी वोटर (।ठच् छमूे ब् टवजमत) और आज तक माय एक्सिस इंडिया (।ंर ज्ां ।पे डल प्दकपं) के सर्वे में वेस्ट यूपी में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक वेस्ट यूपी में बीजेपी सपा का सूपड़ा साफ कर सकती है।
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक चले किसान आंदोलन का गढ़ रहे पश्चिमी यूपी के नतीजों पर सभी की नजरें हैं। एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, गन्ना बेल्ट में बीजेपी 51-59 सीटें जीत सकती है। वहीं, किसान आंदोलन के जरिए मुस्लिम जाट गठजोड़ की कोशिश में जुटे सपा गठबंधन को 49-57 सीटें मिल सकती है। बसपा को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस के हाथ सिर्फ 0-2 सीट आ सकती है।
पश्चिमी यूपी में सपा ने रालोद के साथ गठबंधन किया था। पश्चिमी यूपी में पहले और दूसरे चरण में मतदान हुआ था। गन्ना बनाम जिन्ना का मुद्दा जोरशोर से उछला था। पश्चिमी यूपी में 2017 में भी भाजपा ने अधिकतर सीटों पर कब्जा कर लिया था। इस बार सपा कुछ बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है, लेकिन भाजपा अब भी यहां सबसे आगे दिख रही है।
आज तक का अनुमान
वेस्ट यूपी को लेकर आज तक एक्सिस माय इंडिया की ओर से जो अनुमान जताया गया है उसके मुताबिक, पहले चरण में बीजेपी को 49 सीटें मिल सकती हैं तो सपा को 8 और बसपा को एक ही सीट मिलेगी। वहीं, दूसरे चरण में बीजेपी को 32 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। सपा 22 सीटों पर कब्जा कर सकती है। बसपा को एक सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!