भारत दर्शन के लिए रवाना हुए 63 मेधावी छात्र

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 63 मेधावी छात्र मंगलवार को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। कीर्तिनगर के डॉ. भीम राव अम्बेडकर पार्क में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी और नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रों के साथ भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों की ओर से पिछले भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में उत्कृष्ठ डायरी मेंटेन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग के वर्ष 2024 की परिषदीय परीक्षा में 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 42 बालिका और 21 बालकों को शैक्षिक भ्रमण करवाया जा रहा है। जो 23 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं औद्योगिक संस्थानों से परिचित होंगे। इस मौके पर उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य अर्जुन भंडारी, खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर दमयंती रावत, जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर, प्रवेंद्र पंवार, विकास मेहरा, विजयराम गोदियाल, महेंद्र कठैत, राजेश सेमवाल, रणजीत सिंह जाखी, प्रियंका भट्ट, सतीश बलूनी, डा. बृजमोहन, नरेश नेगी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *