स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता अभियान शुरू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता अभियान का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। इस दौरान गढ़वाल विवि के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता बनाएं रखने की शपथ ली। इस दौरान अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी गई। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह के समीप पौध रोपण किया गया। विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. महावीर सिंह नेगी ने कहा कि विवि में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले अभियान में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। इस मौके पर प्रो. दीपक कुमार, प्रो. विजयकांत पुरोहित, डा. ममता आर्य, डा. नरेश कुमार, महेश डोभाल सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *