प्राथमिक विद्यालय कोटी फैगुल के पलूनी का भवन खस्ताहाल

Spread the love

नई टिहरी। भिलंगना के ग्राम पंचायत कोटी-फैगुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलूनी के भवन की स्थिति खस्ताहाल होने से छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी पठन-पाठन कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी-फैगुल के पलूनी तोक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1996 में हुआ था। समय से मरम्मत कार्य न होने से धीरे-धीरे विद्यालय की हालत खराब होती गई है। ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने बताया विद्यालय भवन बने 30 वर्ष का समय हो गया है, विद्यालय की स्थिति अब बहुत खराब हो गई है, भवन के कमरों की छत से प्लास्ट के टुकड़े गिर रहे हैं।
दीवारों पर दरारें पड़ चुकी है। बरसात में सबसे अधिक परेशानी होती है। बारिश में भवन की छत से कमरों में पानी का रिसाव होता है जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बाधित होता है। विद्यालय में बने शौचालय की स्थिति जर्जर हो गई है। विद्यालय में वर्तमान समय में 19 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *