Uncategorized

गुनाकोट के 7घायल बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर गुनाकोट गांव में गुरुवार की रात ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस आपदा बचाव दल ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को घर के मलबे के ढेर से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बातया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। रात में ही ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी, सूचना के बाद उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह राजस्व टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू चलाया गया। घर के मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। इधर एसडीएम सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
घटना में घायल
मोहन राम पुत्री बची राम (80)
अशोक कुमार पुत्र अमर सिंह झिरोना हरियाणा निवासी (54)
कैलाश राम पुत्र माहेन राम (54)
निर्मला देवी पुत्री कैलाश राम (35)
पूरन कुमार पुत्र कैलाश् राम (31)
रेनू पुत्री कैलाश राम (26)
मनोज कुमार पुत्र कैलाश राम (20)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!