चम्पावत एसबीआई में 8 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, बैंक बंद

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत एसबीआई में एक साथ आठ कर्मचारियों के संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक कार्यों के लिए बैंक बंद कर दिया है। अब सोमवार से बैंक में रुटीन के कामकाज होंगे। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर एसबीआई के कर्मचारियों ने आरटी पीसीआर टेस्टिंग कराई थी। जिसके बाद वह लगातार ड्यूटी पर भी आ रहे थे। शुक्रवार को इनमें से आठ कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पजिटिव आई है, जिससे हड़कंप मच गया है। सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। प्रबंधक विकास जोशी ने बताया कि बैंक को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। अब सोमवार से बैंक में नियमित रूप से कामकाज होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे एसबीआई बैंक को सेनेटाइज करवाया जा रहा है। इसके अलावा संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी टेस्टिंग की गई है। जिला अस्पताल के पीएमएस ड़ एचएस ऐरी ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *