बिग ब्रेकिंग

मौसम खराब होने के कारण सीएम धामी के हेलीकप्टर ने नहीं भरी उड़ान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। भाजपा टिकट वितरण के बाद नाराज चल रहे शेर सिंह गड़िया की नाराजगी दूर होने की औपचारिक घोषणा भाजपा नहीं कर पाई। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सीएम पुष्कर धामी खटीमा में मौसम खराब होने के कारण कपकोट को उड़ान नहीं भर पाए। एक बार फिर मौसम ने मालूम हो कि टिकट वितरण के बाद से पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया प्रत्याशी घोषित नहीं होने से नाराज चल रहे हैं जिसे वे सार्वजनिक भी कर चुके हैं।
शेर सिंह गड़िया के समर्थकों के रुख को देखते हुए भाजपा हाईकमान चिंतित हो गया था। प्रदेश में उच्च पदस्थ नेताओं की बैठक के बाद सह चुनाव प्रभारी लकेट चटर्जी को कपकोट भेजने का निर्णय लिया गया। चटर्जी का 24 जनवरी को कपकोट आने का कार्यक्रम तय हुआ, परंतु उस दिन मौसम ने साथ नहीं दिया तथा चटर्जी का हेलीकप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इधर, शेर सिंह गड़िया को मनाने के लिए शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं कपकोट आने का कार्यक्रम बनाया।
उनको कपकोट के केदारेश्वर मैदन में डेढ़ बजे उतरना था इसके बाद नजदीक के एक होटल में शेर सिंह गड़िया व उनके बीच वार्ता होनी थी तथा इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के समक्ष गड़िया एवं सीएम धामी की संयुक्त मुलाकात तय थी। शुक्रवार को जहां जनपद में मौसम में चटख धूप थी वहीं खटीमा में घने कोहरे के कारण धामी का हेलीकप्टर उड़ान ही नहीं भर पाया।
रुद्रप्रयाग में बोले अमित शाह- लोगों ने सहे कांग्रेस के अत्याचार
बागेश्वर जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को शुक्रवार को हवाई मार्ग से कपकोट आना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोबाइन फोन के माध्यम से संबोधित किया। सीएम जल्द ही कपकोट आयेंगे।
पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने बताया, मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैं पार्टी में उम्मीदवार था, परंतु पार्टी ने सुरेश गड़िया को उम्मीदवार बनाया है। यह पार्टी का निर्णय है। फिलहाल मैं अपने गांव जा रहा हूं।
शेर सिंह ने चौथी बार प्रेस कांफ्रेंस निरस्त की
बागेश्वर। सुरेश गड़िया को भाजपा का टिकट मिलने के बाद अन्य दावेदार शेर सिंह गड़िया ने शुक्रवार को चौथी बार प्रेस कांफ्रेंस निरस्त की। उन्होंने इससे पूर्व भी तीन बार प्रेस आयोजित की थी। हर बार समझा जा रहा था कि शेर सिंह कोई चौकाने वाले खुलासे करेंगे, परंतु नामांकन के अंतिम दिन कुछ समय पूर्व तय की गई प्रेस कांफ्रेंस भी निरस्त किये जाने से क्षेत्र की जनता मान रही है कि शेर सिंह भाजपा के पक्ष में आ चुके हैं।
धामी ने मोबाइल फोन से किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
कपकोट। खराब मौसम के कारण कपकोट के लिए उड़ान नहीं भर पाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट से फोन पर बात की। इसके बाद उनकी राय पर सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मोबाइल फोन के जरिये संबोधित किया तथा चुनाव में जीजान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सर्वाधिक बड़ी पार्टी है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने पांच सालों में भ्रष्टाचार जड़ से समाप्त किया है। लगभग छह मिनट के भाषण में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जन कल्याण की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने को कहा। कार्यकर्ताओं ने भी सीएम को आश्वस्त किया कि वे जनपद की दोनों सीटें भाजपा की झोली में डालने के लिए कार्य कर रहे हैं व उन्हें सफलता मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!