उत्तराखंड में कोरोना के 80 नए केस

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 80 नए मरीज मिले हैं। जबकि 41 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 880 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पजिटिविटी रेट की बात करें तो 6़91: है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग (के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,02,172 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 97,295 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95़23: है। वहीं, इस साल अब तक 316 मरीजों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे का आंकड़ा: जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 52 कोरोना केस मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 5, बागेश्वर में 1, चंपावत में 2, हरिद्वार में 4, नैनीताल में 2, पिथौरागढ़ में 4 और उधम सिंह नगर में 10 मरीज मिले हैं।
वैक्सीनेशनरू प्रदेश में रविवार को 6,982 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 86,49,796 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 15 से 17 साल तक के 4,51,079 बच्चों को दोनों डोज और 12 से 14 साल के 2,84,318 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *