लोक अदालतों में किया 84 वादों का निस्तारण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पौड़ी मुख्यालय में शनिवार को लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिनमें 84 वादों का निस्तारण किया गया। जबकि 45 लाख से अधिक की धनराशि भी वसूल की गई।
सीनियर सिविल जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल अकरम अली ने बताया कि पौड़ी में आयोजित लोक अदालत में कई वादकारियों को राहत मिली। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में बैंकों से लेकर फौजदारी परिवार न्यायालय आदि वादों का निस्तारण हुआ। पौड़ी मुख्यालय में लोक अदालतों में शनिवार को कुल 88 वाद आए थे जिसमें से 84 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें घटुगाड से आए मुकेश सिंह को करीब चार साल में राहत मिली। मुकेश सिंह चेक बाउंस के मामले में कोर्ट की शरण में आए थे। वादकारी मुकेश सिंह ने बताया कि करीब चार साल पहले रायवाला के पास जमीन लेने की एवज में पैसा दिया गया। लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री हुई और नहीं पैसा ही वापस मिल पा रहा था। ऐसे में वह अपना मामला लेकर लोक अदालत में आए। लोक अदालत में उनके मामले पर भी सुनवाई हुई। दोनों पक्षों में राजीनाम होने के बाद उनके मामले का निस्तारण हो गया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, सिविल जज नेहा कय्यूम सहित वादकारी, प्रतिवादी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *