शिविर का 85 लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व हंस फाउन्डेशन सतपुली के तत्वावधान में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के पहले दिन 85 लोगो ने पंजीकरण करवाया। जिसमें रक्तचाप, आंखों की जांच, मधुमेह व स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य बीमारियों की जांच की गई। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती, हंस फाउन्डेशन सतपुली से आए चिकित्सक डा. आशु मलिक के द्वारा किया गया। जांच के बाद गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को स्वास्थ्य टीम के द्वारा हंस फाउंडेशन सतपुली में निशुल्क ईलाज के लिए रजिस्टेशन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *