हंगामा के बीच जिपं बैठक में 9 करोड़ का बजट पास

Spread the love

-बजट आवंटन में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप
बागेश्वर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक में बजट आवंटन को लेकर कुछ सदस्यों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट आवंटन में विकास कार्यों की अनदेखी की गई है। कार्ययोजना में उनके क्षेत्र को शुरू से ही शामिल नहीं किया गया है। सदस्यों ने कहा कि वह बजट की बंदरबांट नहीं होने देंगे। विरोध के बावजूद बहुमत से 9़01 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। सामान्य बैठक में जिला नियोजन समिति में पारित बजट पर अनुमोदन होना था। बजट आवंटन की सूची में विपक्षी सदस्यों के गांवों के नाम गायब थे। इससे वह भड़क गए। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बजट आवंटन सभी सदस्यों को बराबर होना चाहिए। लेकिन ऐसा सदन में लंबे समय से नहीं हो रहा है। जिसके लिए आंदोलन भी किए गए थे। उन्हें आश्वासनों का पुलिंदा थमाया गया। सामान्य बैठक में भी उन्हें ठेंगा दिखाने का काम किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार और अध्यक्ष के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने बजट आवंटन पर सवाल उठाए। कहा कि यह बजट अध्यक्ष को मुबारक हो। वह सदस्यों के साथ धोखा नहीं होने देंगे। सदस्य गोपा धपोला, इंद्रा परिहार, पूजा आर्या, वंदना ऐठानी, सुरेश खेतवाल ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष चेहतों को बजट दे रहे हैं। यह खेल लंबे समय से चल रहा है। जिसका वह विरोध करेंगे।
जिला पंचायत में नियमानुसार कार्य हो रहा है। जिला पंचायत की नियोजन समिति में बजट पास होने के बाद शुक्रवार की बैठक में 9़01 करोड़ का बजट अनुमोदन भी हो गया है। कुछ सदस्य इसका विरोध कर रहे हैं। जब सदन ने उनसे कार्ययोजना मांगी तो उन्होंने दी नहीं अब विरोध कर जिले के विकास में रोड़ा बन रहे हैं। जिले के विकास के लिए सभी क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। – बसंती देव, जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *