उत्तराखंड

धूमधाम से मनाया पुस्तकालय का सातवां स्थापना दिवस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पुस्तकें ही मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं रू जोशी
बागेश्वर। सिविल सोसायटी से संचालित सार्वजनिक पुस्तकालय का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्या भारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरी दत्त जोशी ने कहा कि पुस्तकें ही मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने पुस्तकें दान में दी। समारोह का शुभारंभ करते हुए पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरी दत्त जोशी ने कहा कि एडवोकेट डीके जोशी व सीएस बड़सीला के प्रयासों से स्थापित सार्वजनिक पुस्तकालय क्षेत्र के युवाओं के करियर निर्माण में मदद्गार साबित हो रहा है। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने आयोजकों के कार्यों की सराहना की। सिविल सोसायटी के संरक्षक डीके जोशी ने पुस्तकालय के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में इस वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आए अभय उपाध्याय, आदित्य बड़सीला, अंजली पांडे, रक्षित जोशी, विक्रम सिंह को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष सीएस बड़सीला ने किया। इस दौरान मोहन चंद्र कंसेरी, कैलाश चंद्र जोशी, सुरेंद्र वर्मा, लक्ष्मी दत्त पांडे, उमाशंकर भाकुनी, मोहन जोशी, जीवन चंद्र दुबे, जावेद सिद्दकी, अनिल पांडे, मनोज भट्ट, राजेंद्र प्रसाद, भारतेंदु विमल जोशी, गीता जोशी, विमला जोशी आदि मौजूद थे।
इन लोगों ने दान में दी पुस्तकेंरू ड राजीव जोशी, अनिल जोशी, जीवन सिंह दोसाद, ड गिरीश अधिकारी, नंदाबल्लभ पंत, सुरेंद्र वर्मा, लक्ष्मी दत्त पांडे आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!