श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर में छात्र संघ चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विवि प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव के सुचारु, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. एमसी सती को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान की ओर से इस संदर्भ में आदेश जारी कर प्रो. सती को विवि के नियमों तथा लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को चुनाव के सुचारु संचालन के लिए आवश्यकतानुसार अपनी निर्वाचन टीम/समिति गठित करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। (एजेंसी)