उत्तराखंड में 9230 राशन की दुकानों से मिलेगा मुफ्त राशन, सीएम ने की अन्नोत्सव की शुरुआत

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्नोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में छह लाभार्थियों को खाद्यान्न किट प्रदान की। सामानांतर रूप से अन्य जिलों में भी यह योजना शुरू की गई। इसके लाभार्थी आनलाइन मुख्य कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में इस योजना के तहत 9230 राशन की दुकानों से मुफ्त खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इस दौरान कुल 14 लाख राशन किट वितिरत की जाएंगी।
मुख्यमंत्री आवास के जनता दर्शन हाल में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 2020 में अंत्योदय और प्राथमिक परिवार के लाभार्थियों को अप्रैल से नवंबर तक मुफ्त राशन दिया गया। इस वर्ष भी मई से लेकर नवंबर तक मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है। राज्य खाद्य योजना के तहत सरकार ने अपने संसाधनों से वर्ष 2020 और 2021 में अप्रैल से जून तक कुल लगभग 10 लाख परिवारों को 12़50 किग्रा अतिरिक्त खाद्यान्न प्रति कार्ड कम दरों पर वितरित किया।
राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधनों से लगभग 24 लाख परिवारों को दो किलो चीनी प्रतिकार्ड सस्ती दर पर वितरित की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, आत्मनिर्भर भारत, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं से करोड़ों भारतीयों को लाभान्वित किया। खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि अन्नोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लाक मुख्यालय, नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में राशन की दुकानों के माध्यम से मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *