आउटसोर्स कर्मियों को पुन: नियुक्ति की मांग

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अछरीखाल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह रावत ने कोरोना काल के दौरान जीबी पंत इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान घुड़दौड़ी से बीते कोरोना काल में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों की पुन: तैनाती की मांग सरकार से की है। कहा कि पूर्व में संस्थान में आउटसोर्स के माध्यम से कई युवा सुरक्षा से लेकर अन्य कार्यों में लगाए गए थे लेकिन कोरोना काल में इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई। जिससे ऐसे लोगों के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है। कहा कि कुछ हटाए गए कुछ आउटसोर्स कर्मियों को तो संस्थान में फिर से तैनाती दी गई लेकिन आज भी कई सेवा से वंचित हैं। उन्होंने फिर से संस्थान में छूटे गए कर्मियों की तैनाती की मांग प्रदेश सरकार से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *