उत्तराखंड

9 अगस्त से भाजपा करेगी हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर हर घर तिरंगा अभियान को जनपद में भव्य रूप से मनाया जाएगा इसके लिए भाजपा के मुख्य कार्यकर्ताओं की जिला कार्यालय में बैठक हुई जिसमें विशेष तैयारियों पर जोर दिया गया। गुलाबराय स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन और सरकार ने योजना बनाई है। संगठन के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक हर घर पर तिरंगा फहराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार पर चलने वाला संगठन है जो व्यक्ति पर आधारित नहीं है। हर कार्यकर्ता विचार के साथ जुड़े और समाज के हर वर्ग को भी जोड़ने का काम करें। हर घर तिरंगा अभियान में 9 से 11 अगस्त तक होर्डिंग्स लगाने के साथ ही व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। 11 से 13 तक शोभा यात्रा रघुपति राघव राजा राम, बंदेमातरम गाकर नगर व सार्वजनिक स्थानों पर समूह में निकाले जाएंगे। 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा रखते हुए उन्होंने संयोजक मंडल से कहा की कार्यकर्ता के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़ें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने प्रदेश महामंत्री संगठन का स्वागत करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यकर्ताओं से सफलता की अपील की। बैठक में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विजय कप्रवान, महाबीर पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक अनूप सेमवाल, सह संयोजक कमल रावत, जेपी सेमवाल, पंकज कपरवाण, त्रिलोक सिंह रावत, केदारनाथ विधान सभा के सह संयोजक चरण सिंह राणा, मगन नेगी, रुद्रप्रयाग विधान सभा के संयोजक भारत भूषण भट्ट, सह संयोजक घनश्याम पुरोहित, दीपराज बंगारी, नरेन्द्र रावत,जिला पंचायत सदस्य सविता भण्डारी, एवं जिले के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व मण्डलों के संयोजक व सह संयोजक के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, दरमियान जखवाल, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास डिमरी, युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी ओमप्रकाश बहुगुणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!