कोटद्वार-पौड़ी

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
शुक्रवार को कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाया गई। मंदिरों में मनमोहक राधा-कृष्ण सहित अन्य झांकियां सजाई गई थी। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ भी उमड़ी हुई थी। मंदिर परिसर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंजते रहे। वहीं, महिलाओं की ओर से विशेष कीर्तन भी आयोजित किया गया। बच्चे राधा कृष्ण के रूप में मंदिर में पहुंच रहे थे।
गोविंद नगर स्थित गीता भवन मंदिर में गीता भवन उत्सव समिति की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी बनाई गई। मंदिर में कृष्ण जामवंत युद्ध, गीता उपदेश सहित अन्य मनमोहक झांकियां सगाई गई थी। शहनाई वादक अलवर के पेशुराम की ओर से भी शानादर प्रस्तुति दी गई। जनमाष्टमी पर मंदिर को मनमोहक फूलों से सजाया गया था। प्रवेश द्वार पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। यह प्वाइंट युवाओं के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ था। वहीं, बालाजी मंदिर सहित अन्य मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ माया गया। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा व सुदामा के वेश में सभी को भावविभोर कर दिया। आरती के बाद भोग भी लगाया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के साथ ही व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। रात के समय मंदिर में विशेष कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!