उत्तराखंड

गोविंद पंत को श्रद्घांजलि अर्पित की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी व देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर जिला मुख्यालय में श्रद्घांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में डीएम अभिषेक रुहेला, एसपी अर्पण यदुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, डीएफओ पुनित तोमर, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान, मीनाक्षी पटवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घासुमन अर्पित किए। डीएम रुहेला ने कहा कि भारत रत्न पंत एक प्रखर चिन्तक एवं दूरदर्शी कुशल राजनेता थे। जिन्होंने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लोहा लिया और एक आदर्श राजनेता के तौर पर समाज के उत्थान के लिए नई दिशा देने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!