उत्तराखंड

रंगकर्मी के निधन पर शोक की लहर 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़।  नगर के युवा व्यवसायी गिरीश रावल का 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका उपचार बरेली के राम मूर्ति में चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्व गिरीश ने लंबे समय तक रामलीला में राम, लक्ष्मण, अंगद सहित कई पात्रों की भूमिका निभाई। शनिवार को उनके पुत्र सिवांग रावल ने रामेश्वर घाट में मुखाग्नि दी। पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पिथौरागढ़ विधानसभा विधायक मयूख महर, राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह मेहरा, जगत सिंह खाती, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गंगोलीहाट बीरेंद्र सिंह मेहरा, बेरीनाग के पूर्व पालिका अध्यक्ष हेम पंत, पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी , राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनो, व्यापार संघ पदाधिकारियों व रामलीला समिति के सदस्यों ने शोक प्रकट किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!