पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कर्णप्रयाग में स्वागत

Spread the love

चमोली। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंगलवार को यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अपने भ्रमण के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सिमली महिला बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। अपने चमोली दौरे के दौरान मंगलवार दोपहर को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत यहां पहुंचे। कर्णप्रयाग की सीमा पर कार्यकर्ताओं ने रावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिसके बाद पूर्व सीएम सिमली पहुंचे। यहां नवनिर्मित महिला बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ और चमोली की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिमली महिला बेस अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, कर्णप्रयाग की प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, चेतन मनोड़ी, प्रह्लाद सती, केपी सती, बलबीर चौहान, गंभीर मियां आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *