उत्तराखंड

ब्रेकरी में लगी आग सामान जलकर राख

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कांडा पड़ाव स्थित एक ब्रेकरी में गुरुवार रात आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। सूचना पर तहसीलदार समेत राजस्व उपनिरीक्षकों ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। ब्रेकरी स्वामी त्रिभुवन माजिला ने बताया कि गुरुवार की रात आठ बजे वह ब्रेकरी बंद कर अपने गांव धराड़ी आ गए थे। शुक्रवार की सुबह जब ब्रेकरी में कारीगर गया तो वहां धुआं निकल रहा था। उसने घटना की सूचना उन्हें दी। अंदर खोलकर देखा तो सभी सामान जलकर राख हो गया था। अग्निकांडा में डीप फ्रिज के अलावा कई महत्वपूर्ण उपकरण जल गए हैं। उन्होंने लाखों का नुकसान होने की बात कही। सूचना के बाद बजीना, खातीगांव, पतौंजा क्षेत्र के तीन राजस्व उपनिरीक्षकों ने दुकान में लगी आग की घटना का मौका मुआयना किया। राजस्व उपनिरीक्षक बजीना किशोर कांडपाल ने बताया कि दुकानदार को करीब छह से आठ लाख तक का नुकसान हुआ है। बाद में तहसीलदार महेश चंद्र तिवारी ने भी मौका मुआयना किया। पीड़ित से बात की और ढांढस बंधाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज ने सरकार से पीड़ित को हर संभव मदद देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!