उत्तराखंड

75 वर्षीय बुजुर्ग हुई लापता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: तहसील पौड़ी के खौलाचौरी गांव निवासी एक 75वर्षीय बुजुर्ग महिला बीते 21 अक्टूबर से घर से लापता है। परिजन बुजुर्ग महिला को गुलदार का निवाला बनाए जाने का अंदेशा जता रहे हैं। परिजनों ने बुजुर्ग महिला की प्राथमिकी राजस्व पुलिस में दर्ज कराई है।
पौड़ी तहसील के नायब तहसीलदार हरेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि खौलाचौरी गांव से 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला घर से लापता हो गई। लापता बुजुर्ग महिला की सूचना उसके बेटे कुलवीर सिंह ने राजस्व पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां सतेश्वरी देवी पत्नी तारा सिंह बीते 21 अक्टूबर को घर से लापता हो गई। बताया कि बुजुर्ग की आसपास के गांव आदि जगहों पर काफी ढूंढखोज की गई। लेकिन बुजुर्ग को कोई सुराग नहीं लगा। इस पर बेटे कुलवीर सिंह ने रविवार की सुबह ही राजस्व पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने बुजुर्ग को गुलदार का निवाला बनाए जाने का भी अंदेशा जताया है। कहा कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता को देखते हुए इस प्रकार की घटना घट सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!