उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को किया याद

बागेश्वर। जिले में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। तहसील परिसर स्थित शहीद स्थल पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्वक याद किया गया। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि हमें शहीदों ही शहादत को नहीं भूलना चाहिए। उनके सपनों को पूरा करना हम सभी का दायित्व है। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। इससे पहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *