विधायक तिवारी, पालिकाध्यक्ष आदि को बनाया संयोजक
अल्मोड़ा। भारत जोड़ो यात्रा के अल्मोड़ा पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने शनिवार को अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया। भारत जोड़ो यात्रा के लिए विधायक मनोज तिवारी को अल्मोड़ा विस, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी को अल्मोड़ा नगर, गोपाल चौहान को जागेश्वर, रमेश भाकुनी को सोमेश्वर विस का संयोजक बनाया गया। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए ब्लक स्तर पर कांग्रेसजनों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोना है। कहा कि यात्रा के माध्यम से देश में हो रही महंगाई, बेरोजगारी,बिगड़ती कानून व्यवस्था,भर्ती घोटाले को कांग्रेसी जनता के समक्ष लेकर जाएंगे। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में जनता का समर्थन मिल रहा है। अल्मोड़ा में भी कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा में बढ़चढ़ कर भागीदारी करेंगे। बैठक में विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राजेन्द्र बाराकोटी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, ब्लक अध्यक्ष हवालबाग प्रथम देवेन्द्र सिंह बिष्ट, ब्लक अध्यक्ष हवालबाग द्वितीय शिवराज सिंह नयाल, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, राधा बिष्ट, ब्लक अध्यक्ष जैंती चन्दन सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव आईटी प्रकोष्ठ शरद लाल साह, ब्लक अध्यक्ष जागेश्वर बिशन सिंह बिष्ट, नरेन्द्र बनौला,पूरन चन्द्र पाटनी, महेश चन्द्र आर्या, जगदीश चन्द्र पांडेय, एनडी पांडेय, रमेश नेगी, जगदीश भैसोड़ा आदि मौजूद रहे।