अप्रैल से बंगाली अस्पताल में एमआरआई की सुविधा

हरिद्वार। कनखल स्थित रामष्ण मिशन सेवाश्रम (बंगाली अस्पताल) में मार्च या अप्रैल से एमआरआई भी शुरू हो जाएगी। साथ ही न्यूरो और कार्डियोलजिस्ट डिपाटमेंट भी खुलेगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। बंगाली अस्पताल में बेहद कम रुपयों पर उपचार और जांच की जाती है। बुधवार को अस्पताल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रामष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी विश्वेशानंद ने बताया कि लोगों के लिए अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। एम्स से ओएमयू साइन किया जा रहा है, जिससे मरीजों को सीधा अस्पताल से एम्स भेजा जाएगा। वहां तत्काल उपचार शुरू हो जाएगा। जल्द ओएमयू साइन हो जाएगा। सप्ताह में एक दिन एम्स के सीनियर चिकित्सक भी बंगाली अस्पताल में आएंगे। उन्होंने बताया कि टीवी की जांच को लेकर भी अलग से व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *