उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव से की प्रदेश संगठन को भंग करने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। मातृ शिशु परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ जनपद टिहरी गढ़वाल की जिला अध्यक्ष सावित्री देवी ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव से प्रदेश संगठन को भंग करने की मांग पत्र प्रेषित कर की है। पत्रकारों से बातचीत में सावित्री देवी ने बताया कि प्रदेश संगठन के पदाधिकारी मनमानी कर लैटर पैड का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। मनमानी करते हुए कुछ जिलों की कार्यकारिणी भंग करने का काम किया है। जिसका सम्बंधित जिले के पदाधिकारी घोर विरोध किया है। जिसे लेकर प्रदेश स्तर पर बैठक कर एक संयोजक मंडल का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य सचिव रेणु रतूड़ी ,संयोजक सचिव आनंदी, गढ़वाल मंडल संयोजक अर्चना और कुमाऊ मंडल संयोजक लीला पंचोली को सर्वसम्ति से चुना गया है। अब संगठन को लेकर प्रदेश स्तर पर संयोजक मंडल का निर्णय ही मान्य होगा। अगला प्रांतीय चुनाव जल्द करवाया जायेगा। जब कि संयोजक मंडल का निर्णय ही प्रदेश स्तर पर प्रभावी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!