कड़ाके की ठंड के बीच बारिश, दिल्ली में शीत लहर का अलर्ट, 15 जनवरी से फिर बढ़ेगा सर्दी का सितम

नई दिल्ली,एजेंसी। सर्दी के सितम के बीच दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिली है। दिल्ली के कनट प्लेस में शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई है। इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। कनट प्लेस पर शपिंग करने आए लोगों ने इस बिन मौसम बारिश का लुत्फ उठाया। बता दें कि मौसम विभाग ने हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है। इस हल्की बारिश के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
दिल्ली में हल्की बारिश के चलते कोहरे से राहत मिल गई है। दिल्ली में ठंड के मौसम में कई दिनों से घना कोहरा छाया हुआ था। इस बारिश के बाद घने कोहरा छट गया है। घने कोहरे के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं भी हुई थी।
बुधवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 20़2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5़9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 64 से 100 प्रतिशत रहा। बता दें कि दिल्ली के मयूर विहार में सबसे कम तापमान (अधिकतम) 16़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *